आगरा : शराब के लिए प्रेमिका से मांगा पैसा, जाने फिर क्या हुआ

ताजनगरी में अब जुर्म बढ़ते ही जा रहा है।पिछले रात को सदर क्षेत्र स्थित रामतेज अस्पताल के सामने झोपड़ी में रहने वाले मजदूर बाबू की हत्या कर दीया गया। इसका आरोप बाबू की प्रेमिका के बेटे पर है। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बाबू ने शराब के लिए रुपये नहीं देने पर प्रेमिका की पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए महिला के बेटे ने बाबू को फावड़े से कई प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला का पति भी दूसरी झोपड़ी में बगल में रहता है

मृतक बाबू ताजगंज के तुलसी चबूतरा का निवासी था।उसकी उम्र 30 वर्ष और मंगल सिंह का पुत्र है और अपना पेट पालने के लिए मजदूरी करता था। सदर स्थित रामतेज अस्पताल के सामने झुग्गी झोपड़ी डालकर रहते थे। उसके साथ रिश्ते के भांजे की पत्नी भी रहती थी। उसका 17 साल का बेटा है।एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बाबू के अपने भांजे की पत्नी से प्रेम संबंध थे। महिला का पति भी दूसरी झोपड़ी में बगल में रहता है। वह बीमार रहता है। ढाबा भी चलाता है।

महिला ने भी इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी

शुक्रवार रात को दस बजे बाबू ने महिला के बेटे के साथ शराब पी। इसके बाद महिला से शराब के लिए और रुपयों की मांग करने लगा। महिला ने मना कर दिया। इस बात पर उसके साथ मारपीट कर दी। यह देखकर महिला का बेटा गुस्से में आ गया। फावड़ा उठाकर बाबू पर चारपाई पर सोते समय प्रहार करने लगा। उसने माथे, सिर, हाथ, पैर और छाती पर फावड़े से कई प्रहार किए। इससे फावड़े का डंडा भी टूट गया। हत्या के बाद आरोपी किशोर सोने चला गया। महिला ने भी इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी।

मां से मारपीट का वह हर बार विरोध करता था

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि महिला और बाबू आठ साल से एक साथ ही रह रहे थे। उनमें आए दिन किसी ने किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मां से मारपीट का वह हर बार विरोध करता था। इसके बावजूद बाबू नहीं मान रहा था। एक सप्ताह पहले भी पिटाई की थी। तब महिला को अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया था। बाबू पर डंडे मारते हुए एक युवक ने देखा भी था। मगर, आए दिन के झगड़े होने की वजह से बीचबचाव करने नहीं आया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button