आजमगढ़ में घाघरा नदी में बाढ़ के चलते भारी क्षति का आकलन करने पहुंचे रमेश कुमार गंटा

आजमगढ़: आजमगढ़ में घाघरा नदी की बाढ़ के चलते हुए भारी क्षति का आकलन करने के लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव रमेश कुमार गंटा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय केन्द्रीय टीम ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

भारी हंगामे के बाद कृषि बिल पास, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- अब सशक्त बनेंगे देश के करोड़ों किसान

डीएम आजमगढ़ ने बताया कि प्रदेश में बाढ़ के चलते सबसे प्रभावित जिलों में होने के कारण टीम यहां आई है। जिला प्रशासन की तरफ से जो भी क्षति हुई है उसका विवरण भेजा गया है। उसका आकलन कर श राज्य व केंद्र सरकार की तरफ से क्षतिपूर्ति फंड रिलीज किया जाएगा।

सीतापुर : प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

संयुक्त सचिव व केन्द्रीय टीम ने टेकनपुर, जोकहरा एवं गांगेपुर मठिया तटबन्ध का निरीक्षण किया। देवारा खास राजा में जूनियर हाईस्कूल, जो कटान में क्षतिग्रस्त हुआ है, का भी निरीक्षण किया गया। इसी के साथ महुला व गांगेपुर बाढ़़ चौकी, गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर बैजाबारी में बने हुए अस्थायी बाढ़ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया।

आगरा :पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान अपने गुर्गो के साथ दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से बोला हमला

बाढ़ से नष्ट हुई फसलों के लिए लेखपालों द्वारा बनाये गये फसल क्षति रजिस्टर का संयुक्त सचिव द्वारा अवलोकन किया गया। बाढ़ से जो क्षति हुई है उसका आकलन करके बाढ़ मेमोरेंडम भेजने को संयुक्त सचिव ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये। बाढ़ के दौरान जो ग्रामीण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, उसकी मरम्मत कराने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button