उत्तर प्रदेश में जंगलराज चरम पर है – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Jungle Raj peak Uttar Pradesh Priyanka Gandhi:- प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चरम पर है योगी सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल….

Jungle Raj peak Uttar Pradesh Priyanka Gandhi:-

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज चरम पर है और राज्य की योगी सरकार लोगों और खासकर महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है।

उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है।

अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव के दलित होने के कारण उनकी हत्या कर दी गयी।

सत्यमेव जी के परिवारजनों के साथ हमारी संवेदनाएं है।

महिलाओं को सुरक्षा देने में UP सरकार पूरी तरह विफल

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा…

  • बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर में लगातार इस तरह की घटनाओं से ये साबित होता है
  • कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है।
  • उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए है और वे निर्भय होकर वारदात कर कर रहे है।
  • उन्होंने कहा अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है।
लखनऊ- पुलस्त तिवारी एनकाउंटर फर्जी, मानवाधिकार आयोग से जांच की मांग…
  • उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएँ घटती ही जा रही हैं।
  • पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं और न ही उचित कार्रवाई कर पा रहे हैं।
  • वाड्रा ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे.
  • महिलाओं की सुरक्षा संबंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button