एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ पर उग गए बाल, जानें पूरा मामला

वॉशिंगटन। एक एक्सीडेंड के बाद एंटीबायोटिक लेने से महिला की जीभ काली हो गई और उसपर बाल उग गए। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन वॉशिंगटन की रहने वाली 55 वर्षीय महिला को ‘ब्लैक हेयरी टंग’ नाम की समस्या से उस वक्त गुजरना पड़ा जब एक्सीडेंट के बाद डॉक्टरों ने उसे एंटीबायोटिक दी। सेंट लुइस के डॉक्टरों का कहना है कि महिला को यह समस्या तब हुई जब उन्होंने महिला को पैरों में घाव होने की वजह से माइनोसाइक्लाइन प्रिस्क्राइब की थी। इस दवा के साइड इफैक्ट के बारे में न्यू इंग्लेंड जर्नल मेडिसिन में छप चुका है। अक्सर यह समस्या मुंह की अच्छे से सफाई न करने पर हो जाती है।

एक्सीडेंट के बाद महिला को सेंट लुइस के वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रीटमेंट के एक महीने बाद महिला की जीभ काली होने लगी और उस पर बाल उग गए। हालांकि ये एक अस्थाई समस्या है इससे कुछ नुकसान नहीं होता। इसके होने के और भी कारण हैं जैसे मुंह की अच्छे से सफाई न होना, कुछ एंटीबायोटिक का सेवन और गुटखा खाना।

डॉक्टरों ने बाताया कि उन्होंने महिला को माइनोसाइक्लाइन देना बंद कर दिया और महिला को जितना हो सके मुंह साफ रखने और ब्रश करने की सलाह दी जिसके बाद एक महीने के अंदर उनकी जीब नॉर्मल हो गई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button