कर्क और मकर राशि के लिए आज का दिन रहेगा ख़ास, जरुर देखें अपना राशिफल

मेष राशि :- अनावश्यक खर्च बढऩे से संभावना रहेगी।  लेन-देन में सावधानी बरतें और कोर्ट-कचहरी के कार्यों से बचें। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि :-  किसी मांगलिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। धन व्यय अधिक होने से मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, जो नुकसान कराएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

मिथुन राशि :-  नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन के साथ तरक्की मिल सकती है, जिससे आय में वृद्धि होगी। घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा और परिजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि :-  संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परोपकार का कार्य बढ़-चढक़र करेंगे। नौकरी में आगे बढऩे के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रकने की आवश्यकता है।

सिंह राशि :- कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी। अचानक आने वाले परेशानियों के कारण मन व्याकुल रह सकता है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वजनों के साथ अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। वाहन संभलकर चलाएं।

कन्या राशि :-  किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जाने का सफल आयोजन होगा। कार्यों में सफलता और लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विदेश से अच्छे समाचार आएंगे। परिवार का माहौल थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन परिजनों-मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अनावश्यक धन खर्च पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि :-  क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि किसी को आपकी बातों से ठेस न पहुंचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

वृश्चिक राशि :- परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। दांपत्यजीवन में सुख मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार के घर मांगलिक प्रसंग में उपस्थित रहने का अवसर आ सकता है। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं।

धनु राशि :- धार्मिक और सामाजिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी वाणी से किसी ठेस न पहुंचे, अन्यथा परिजनों के साथ अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि :- सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं।  किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

कुम्भ राशि :- कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं। कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों कृपादृष्टि के कारण मन प्रसन्न रहेगा।। परिवार का माहौल आनंदप्रद रहेगा और परिजनों का सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। बाहर के खाने से परहेज करें।

मीन राशि :-  स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं।  परिवार का माहौल अच्छा रहेगा, लेकिन ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस न पहुंचे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button