केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की मां का निधन, योगी ने जताया शोक

लखनऊ :  केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन की माता का रविवार को  निधन हो गया है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने डॉ. हर्षवर्धन की माता के निधन पर दुख व्यक्त किया। योगी ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं मा.केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन जी की पूज्य माताजी के निधन से मन अत्यंत व्यथित है।

  • प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि माताजी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दारुण दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम: शांति।
  • बता दें कि डॉ. हर्षवर्धन ने अपनी माता के निधन की जानकारी ट्वीटर पर दी।
  • उन्होंने लिखा, यह बताने के लिए मेरा दिल टूट गया कि पृथ्वी पर मेरा सबसे प्रिय व्यक्ति, मेरी 89 वर्षीय मां स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई हैं।
  • डॉ हर्षवर्धन ने आगे लिखा, आज सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा।
  • एक विशाल व्यक्तित्व, मेरी मार्गदर्शक और दार्शनिक ने मेरे जीवन में एक शून्य छोड़ दिया है.
  • जिसे कोई नहीं भर सकता। उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button