क्या एप्पल जूस स्वास्थ्य के लिए होता है फायदेमंद
सभी लोग स्वस्थ व स्वास्थ्य वर्धक रहने के लिए पौष्टिक आहार, फल व सब्जियों का सेवन करते हैं। कई लोग एप्पल या एप्पल जूस को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद मानते हैं, पर हम आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि सिर्फ एप्पल जूस ही नहीं बल्कि एप्पल साइडर विनेगर भी स्वास्थ्यके लिए बहुत लाभकारी होता है। एप्पल साइडर विनेगर के प्रयोग से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आज हम आपको घर पर एप्पल साइडर विनेगर बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
एप्पल साइडरविनेगर बनाने के लिए शीशे के जार मेंसेब के छोटे छोटे टुकड़े डालें। अब इसके ऊपर शक्कर डालकर पानी भर दे। इसके बीच में एप्पल विनेगर बैक्टेरिया डालें। अब लकड़ी के चम्मच से इसे ऊपर नीचे करते हुए मिलाएं। अब जार के मुंह को सूती कपड़े से बांधकर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि इसे अंधेरे में रखें। एप्पल साइडर विनेगर को बनने में 3 महीने लगेंगे। हर 7 दिन के बाद इसे चम्मच से हिलाते रहे।
1- अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए एप्पल साइडर विनेगर बहुत ज्यादा लाभकारी साबित हो सकता है। इसे प्रयोग करने के लिए प्रतिदिन प्रातः काल खाली पेट में एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सिरका मिलाकर पिए। ऐसा करने से आपका वजन कम हो जाएगा।
2- अगर आपको शुगर की समस्या है तो प्रतिदिन एक गिलास पानी में दो चम्मच सिरका मिलाकर पिए। प्रतिदिन इसका सेवन करने से शुगर के साथ-साथ किडनी, आंखें व लिवर भी स्वस्थ रहते हैं।
3- सिर में फंगल इन्फेक्शन होने पर एप्पल साइडर विनेगर का प्रयोग लाभकारी होता है। इसे प्रयोगकरने के लिए एक चौथाई कप पानी में दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर बालों को धोने से फंगल इन्फेक्शन की समस्या दूर हो जाती है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]