गैंगस्टर विकास की मुठभेड़ में मौत, मां ने खुद को घर में किया बंद; पुलिस और मीडिया से बनाई दूरी

लखनऊ। कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे कानपुर में ही शुक्रवार सुबह एक एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया है। विकास की मौत की खबर मिलते ही राजधानी के कृष्णा नगर में इंद्रलोक कॉलोनी स्थित घर में भाई दीप प्रकाश की पत्नी अंजलि और मां सरला को मिली तो उन्होंने खुद को घर में बंद कर पुलिस व मीडिया से दूरी बना ली। मकान के बाहर मीडिया व पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर डीके उपाध्याय के मुताबिक, विकास के भाई दीप प्रकाश के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। परिवारजन किसी से बात नहीं करना चाहते हैं।

बता दें, उज्जैन से कानपुर आ रही यूपी एसटीएफ की गाड़ी के रास्ते में पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और विकास दुबे के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। गाड़ी पलटने के बाद मोस्टवांटेड विकास दुबे ने पिस्टल छीनकर गोली चलाई। एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल विकास दुबे को पुलिस अस्पताल लेकर गई। इसके बाद पुलिस की ओर से विकास दुबे के एनकाउंटर में मारे जाने की पुष्टि की गई है। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मियों घायल हुए हैं।

विकास की पत्नी, नौकर और बेटा गिरफ्तार

कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित विकास दुबे के मकान के पास से उसकी पत्नी रिचा बेटे संग पकड़ी गई। डायल 112 पर स्थानीय लोगों ने विचार और उनके बेटे को देखकर फोन किया था, इस बीच एसटीएफ की टीम भी वहां पहुंच गई। कृष्णा नगर पुलिस की मदद से रिचा को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले कृष्णा नगर पुलिस ने विकास के नौकर महेश को गिरफ्तार कर एसटीएफ के हवाले कर दिया। 

टाइमलाइन में जानें कब क्या हुआ 

  • गुरुवार रात करीब 3:15 बजे झांसी बॉर्डर से एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर कानपुर के लिए रवाना हुई।
  • शुक्रवार सुबह करीब 4:45 बजे एसटीएफ की टीम उरई के एट टोल से विकास दुबे को लेकर निकली है।
  • 5.20 बजे – जालौन जिले के आटा टोल प्लाजा से विकास दुबे को लेकर काफिला निकला।
  • 5:38 बजे – कालपी का यमुना पुल पार कर कानपुर देहात की सीमा में प्रवेश कर गया।
  • 6:00 – बारा टोल कानपुर देहात से कानपुर नगर की तरफ रवाना हुई।
  • सुबह 6:15 – कानपुर देहात बॉर्डर रायपुर से नगर में प्रवेश किया।
  • सुबह 6:30 -एसटीएफ की गाड़ी पलटने की सूचना आई। अपराधी विकास दुबे के भागने की कोशिश पर गोली चलाने की सूचना आई।
  • सुबह -7:10 -एसटीएफ और पुलिस अपराधी विकास दुबे को अस्पताल लेकर पहुंची।
  • सुबह -7:55 पर डॉक्टरों ने अपराधी विकास दुबे को मृत घोषित किया।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button