झाइयों की समस्या को दूर करता है नींबू
उम्र के बढ़ने के साथ स्त्रियों की चेहरे पर झाइयों की समस्या आम देखने को मिलती है। चेहरे पर झाइयां आने से चेहरे की पूरी खूबसूरती बेकार हो जाती है। महिलाएं झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का प्रयोग करती हैं। पर आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिनके प्रयोग से आप झाइयों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
1- अगर आप झाइयों की समस्या से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो एक कटोरी में जौ का आटा ले ले।अब इसमें थोड़ा सा दही, नींबू का रस व पुदीने का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से झाइयों की समस्या दूर हो जाएगी।
2- जब भी घर से बाहर जाएं तो अपने चेहरे पर सनस्क्रीन लोशन जरूर लगाएं। रोज रात को सोने से पहले अपने चेहरे को फेसवाश से धोएं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर मौजूद गंदगी साफ हो जाएगी।जिससे आपको झाइंयों की समस्या नहीं होगी।
3- झाइयों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नींबू, हल्दी व बेसन को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपको झाइयों के साथ-साथ दाग-धब्बों की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]