“ठोको” व्यवस्था वाले पुलिसिंग कब बेहतर करेंगे?- सपा प्रमुख अखिलेश यादव

SP chief Akhilesh Yadav :-लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बकरीद के पर्व पर लोगों को मुबारकबाद दी।

SP chief Akhilesh Yadav :-

सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ में ईदगाह, ऐशबाग में नमाज अदा करने आए लोगों मिले। इस दौरान मीडिया बात करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं
  • सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं बची है।
  • भाजपा का तो यह मानना है कि ‘ठोको’ से ही काम चलता है।
  • यह भी सच है कि जो लोग ठोको पर भरोसा करते हैं वो कब पुलिसिंग को बेहतर करेंगे।
  • यूपी सरकार ने 100 नंबर डायल, रिस्पांस सिस्टम को और बेहतर क्यों नहीं किया।
  • अगर ठोको नीति पर ही भरोसा करते रहेंगे तो पुलिस व्यवस्था को कैसे बेहतर करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमा कही से भी सुरक्षित नहीं है
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश की सीमा कही से भी सुरक्षित नहीं है।
  • पाकिस्तान के बाद अब चीन ने हमको काफी परेशान कर रखा है।
  • चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वह कभी भी पीछे नहीं हटेगा।
  • उन्होंने कहा कि सरकार को डिप्लोमैटिक फ्रंट पर काम करना चाहिए
  • सबसे बड़ी बात है जनता को सच बताना चाहिए कि हमारी कितनी जमीन छिन गई है।
सरकार बस नाम बदलने में विशेषज्ञता हासिल करके ही खुश है
  1. अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र के साथ उत्तर प्रदेश की सरकार बस नाम बदलने में विशेषज्ञता हासिल करके ही खुश है।
  2. इनको कोई काम करने की कोई जरूरत नहीं है। बस दूसरे के काम का नाम ही बदल दो।
  3. इस नाम बदलने में भी उनकी कोई मौलिकता नहीं दिखती है
सम्भल- नाबालिक बच्ची से दरिंदगी, आरोपी फरार…
  • उत्तर प्रदेश में तो भाजपा ने अब तक अपनी एक भी योजना नहीं लागू की।
  • समाजवादी सरकार की योजनाओं पर ही अपना नाम चस्पा कर खुद की वाहवाही कर लेती है
  • लेकिन भाजपा नेतृत्व के इस छल प्रपंच को जन साधारण के साथ भाजपा विधायक-सांसद जान गए हैं
  • और वे भी अब विरोध में आवाज उठाने लगे हैं।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button