दयूपीखबर की खबर का असर :- रिश्वतखोरी के मामले में निपट गए एसपी महोबा…

दयूपीखबर की खबर का असर :- रिश्वतखोरी के मामले में निपट गए एसपी महोबा…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसपी महोबा मणिलाल पाटीदार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलम्बित किया। उत्तर प्रदेश गृह विभाग के हस्तक्षेप के बाद हटाए गए एसपी महोबा।

गिट्टी परिवहन में लगी गाड़ियों के मालिक से अवैध वसूली की मांग के बाद वाहन स्वामी द्वारा धन न दिए जाने के बाद पुलिस द्वारा किया गया था उत्पीड़न।

एसपी मणि लाल पाटीदार पर पुलिस की छवि धूमिल करने के साथ ही सरकार की विश्वसनीयता पर प्रश्न चिह्न लगाने जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद हटाए गए

ये था पूरा मामला :-

यूपी के महोबा जिले की पत्थर उद्योग मंडी कबरई में दो विस्फोटक व्यापारियों के बीच वर्चस्व को लेकर चल रहा विवाद के बीच आज ऑडी कार सवार व्यापारी की गर्दन में गोली लगने की घटना से हड़कंप मच गया।
घायल व्यापारी को गम्भीर हालात में इलाज के लिय कानपुर रिफर किया गया है। दो विस्फ़ोटक व्यापारियों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। जिसकी बानगी आज कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाइवे पर देखने को मिली है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई।
महोबा के कबरई थाना कस्बे में रहने वाले विस्फोटक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी और सुरेश सोनी के बीच पत्थर मंडी में विस्फोटक सामग्री सप्लाई करने को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा है। जिसको लेकर दोनों व्यापारियों ने महोबा पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही और सुरक्षा की मांग की थी।
मगर बीते दिनों इन्द्रकांत त्रिपाठी का जुआड़ियों के साथ बड़े पैमाने पर जुआ खेलने का एक वीडियो वायरल हो गया था। जिसके आधार पर पुलिस ने इन्द्रकांत त्रिपाठी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी विस्फोटक व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुरेश सोनी, ब्रह्मदत्त शर्मा और महोबा पुलिस अधीक्षक पर खुद की हत्या कराने की साजिश का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया था।
इतना ही नही एसपी पर हर माह छह लाख रुपये की अवैध वसूली का भी आरोप लगाया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
जब इन्द्रकांत त्रिपाठी अपनी ऑडी कार में सवार होकर बाँदा की तरफ जा रहे थे। तभी कार सवार इन्द्रकांत त्रिपाठी को संदिग्ध परिस्थितियों में गले मे गोली जा लगी है। हत्या या आत्महत्या की आशंका के चलते एसपी सहित पुलिस के आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समूचे नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button