कौशांबी : 48 घंटे के भीतर डबल मर्डर समेत चार लोगों की हत्या से हड़कंप

  • ANCHOR–कौशांबी आपराधिक छवि का बताया जा रहा है मृत युवक 72 घण्टे में 3 वारदात।
  • 4 उतरे मौत के घाट  सराय अकिल थाना क्षेत्र के रसूलपुर टप्पा गांव में रविवार की सुबह युवक की बदमासो ने गोली मार कर हत्या कर दी।
  • हत्या के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
  •  खुलेआम हुयी वारदात के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।
  • पुलिस की प्राथमिक जाँच में हत्या पुरानी रंजिस में कारित होना बताया जा रहा है।
  • मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर टप्पा गांव में सुबह नितेश (25) पुत्र प्रेम एखलाक के खेत के पास जानवरो को चरा रहा था।
  • तकरीबन 9 बजे गांव के अनिल कुमार, अरविन्द कुमार, सत्यजीत, महेंद्र कुमार, अरुण कुमार, जितेंद्र कुमार, बोग्गा उर्फ़ लम्बू, पुत्रगण रामस्वरूप व् राम स्वरूप पुत्र महादेव एवं अजमत पुत्र मंजूर नितेश के पास पहुंच झगड़ा करने लगे।
  • मृतक नितेश की पत्नी ने बताया, झगड़ा होने की जानकारी मिलते।
  • ही उसके भतीजे दिलीप कुमार व् रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे।
  • आरोपित लोगो ने दिलीप व् रंजीत को तमंचा लेकर दौड़ा लिया।
  • इसी बीच सत्यजीत ने नितेश की बाई कनपटी पर सटा कर अवैध तमंचे से गोली चला दी।
  • गोली लगने से नितेश की मौके पर मौत हो गई।
  • घटना की सूचना पर थाना पुलिस व् अफसर मौके पर पहुंच गए है।
  • घटना स्थल का मुआइना कर एसपी ने सराय अकिल पुलिस को जरुरी दिशा निर्देश दिए है।
  • एसपी अभिनंदन ने बताया, घटना दो पक्षों के विवाद के बाद कारित होने की बात सामने आई है।
  • पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन से अधिक लोगो के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदद्मा दर्ज किया गया है.
  • मृत नितेश पर दर्ज है गंभीर आपराधिक मुकद्दमे रसूलपुर टप्पा गांव का रहने वाला।
25 वर्षीय मृत नितेश कुमार कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख चुका था।
  • पुलिस रिकार्ड में नितेश कुमार के खिलाफ साल 2012-13 बिनैई गांव के रहने वाले दूधिये की हत्या का आरोप लगा था।
  • जून 2020 में पुलिस ने अवैध तमंचा नितेश कुमार से बरामद कर उसे जेल भेजा था। नितेश 6 दिन पहले ही जेल से छूट कर घर आया था।
  • सुबह गांव के आरोपित लोगो ने गोली मार कर हत्या कर दी गई।
  • -72 घंटे 3 वारदात, 4 मौते जनपद में पिछले 72 घण्टे से अपराध नियंत्रण से बाहर दिखाई पड़ रहा है।
  • शुक्रवार की सुबह कोखराज थाना क्षेत्र में थाने से चंद कदमो की दूरी पर अंग्रेजी व् देशी शराब की दूकान के सेल्समैनों की हत्या कर दी गई।
  • पुलिस मामले में हत्या के कारणों का पता नहीं लगा सकी है।
  • शनिवार को रात कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव में भाई से अपने बड़े भाई को मौत के घाट ईंट से पीट-पीटकर कर उतार दिया।
  • घटना का आरोपित भाई पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है।
  • रविवार की सुबह नितेश कुमार की हत्या गोली मार कर गांव के ही लोगो ने कर दी। पुलिस मुकद्दमा दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी में लकीर पीट रही है।

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
https://theupkhabar.com/

ईमेल : [email protected]
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/theupkhabarweb
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theupkhabar1
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/c/THEUPKHABAR

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button