दो वर्ष बाद सरदार बनकर लौटे अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जूनियर बच्चन कहे जाने वाले एक्टर अभिषेक बच्चन पुरे दो वर्ष बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर लौट रहे है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘मनमर्जियां’ आने वाली है। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज़ किया गया है। पोस्टर में आप देख सकते है अभिषेक बच्चन एक नए भूमिकामें नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन सरदार का भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के जरिये पहली बार अभिषेक सरदार के भूमिका में नजर आएँगे। सिर पर पंजाबी पगड़ी बांधे हुए अभिषेक बहुत ज्यादा जच रहे है।
इस फिल्म में अभिषेक के साथ तापसी पन्नू व विक्की कौशल भी नजर आएँगे। हर बार की तरह इस बार भी तापसी अपने मस्तमौला अंदाज़ में नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां अभिषेक सीरियस भूमिका में दिख रहे हैं वही तापसी व विक्की मस्तीभरे अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर तो लग रहा हैं कि फिल्म की कहानी बहुत ज्यादा दिलचस्प हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक को विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया हैं।
वैसे अभिषेक से पहले भी कई सितारें सरदार के भूमिका में नजर आ चुके है। इनमे अक्षय कुमार, अजय देवगन, अर्जुन कपूर व सलमान खान जैसे सितारें शामिल है। इन सभी को तो सरदार के भूमिका में बहुत पसंद किया गया था लेकिन अब देखना तो ये है कि इस भूमिका में अभिषेक बच्चन को दर्शक कितना पसंद करते हैं।
फिल्म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग अमृतसर, दिल्ली व कश्मीर में की गई हैं। अनुराग कश्यप द्वारा आदेश ये फिल्म 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]