नगर निगम के सफाई अभियान को अपने ही कर रहे कमजोर…

रविवार को लखनऊ नगर निगम के सदन की कार्रवाई आयोजित हुई थी। इस दौरान हंगामा और विवाद के बीच तकरीबन 1930 करोड़ रूपयों का बजट पास कर दिया गया। जिससे लखनऊ में विकास के कामों में तेजी आएगी। कोविड प्रोटोकॉल्स के चलते नगर निगम का सदन एक अनूठे अंदाज में था। जबकि सभी पार्षदों और अधिकारियों के कोरोना टेस्ट और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही उनको मीटिंग हॉल में जाने की इजाजत दी गई थी। जबकि मास्क और फेस शिल्ड के साथ उनसे सदन में बैठने को कहा गया था।

लेकिन इस दौरान कई पार्षद सदन की कार्रवाई में बिना मास्क और फेस शिल्ड के ही दिखे। लेकिन एक पार्षद के शौक के आगे सब कुछ गौड़ हो गया। दरअसल उनके लिए शौक बड़ी चीज है। सदन की कार्रवाई के दौरान जब विकास कार्यों और नगर की सफाई को लेकतर चर्चा चल रही थी। उस दौरान या पार्षद महोदय मुंह में गुटखा दबाने की व्यवस्था बना रहे हैं। हालांकि इनकी नजरे इस काम को अंजाम देते वक्त चारों दिशाओं में चल रही थी। तभी तो कैमरे की रिकॉर्डिंग देखते ही सहम से गए जनाब,

आपको बता दें कि कोविड प्रोटोकॉल्स के मद्देनजर संयुक्ता भाटिया महापौर और नगर निगम का पूरा अमला मय नगर आयुक्त साफ सफाई और जल भराव से निपटने में व्यस्त है। जबकि महापौर के द्वारा टोको अभियान भी जोरशोर से चलाया जा रहा है। जिसमे कि मुंह पर मास्क नही होने पर वो लोगों को समजाइश दे रही हैं। तो वहीं सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की मनाही के बावजूद सदन में उनके अपने ही नगर निगम के अभियान को ठेंगा दिखा रहे हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button