‘नेहरू की विदेश नीति के खिलाफ आंबेडकर ने कैबिनेट से दिया था इस्तीफा’

नई दिल्ली। राष्ट्रपति  राम नाथ कोविंद का कहना है कि डॉ आंबेडकर ने हिंदू कोड बिल पर मतभेद को लेकर नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा दिया था। आंबेडकर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति से सहमत नहीं थे। कोविंद ने कहा, जवाहरलाल नेहरू ने आंबेडकर से कहा था कि राष्ट्र अभी आप के आधुनिक सोच के साथ सामंजस्य बैठाने को तैयार नहीं है।

नेहरू का कहना था कि हिंदू लड़की को पारिवारिक संपत्ति में अधिकार देने के आधुनिक सोच के साथ सामंजस्य बैठाने के लिए भारतीय समाज अभी तैयार नहीं है।  इस पर आंबेडकर ने उनसे कहा था, देश स्वतंत्र हो चुका है। हमारा कर्तव्य है कि हम कानून के द्वारा इस तरह की जागरुकता पैदा करें। इस पर जब नेहरू बिल को प्रस्तावित करने से पीछे हट गए तो आंबेडकर ने अपना इस्तीफा दे दिया।  राष्ट्रपति ने कहा कि डॉ बीआर आंबेडकर का उद्देश्य राजनीतिक शक्ति हासिल करना नहीं बल्कि लोगों का उत्थान करना था। दूसरी तरफ ब्रिटिश रूल को दूर फेंकर नेहरू, गांधी और अन्य का उद्देश्य शक्ति पाना था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button