पीएम नरेंद्र मोदी को कुशाग्र वर्मा महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं…

लखनऊ| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता सेवा सप्ताह मना रहे हैं। मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार सुबह से ही सोशल मीडिया में बधाईयों का तांता लगा हुआ है। लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।

आज हमारे देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष में उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम द्वितीय…

Posted by Kushagra Verma on Wednesday, September 16, 2020

इस मौके पर उत्तर विधानसभा के जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में सेक्टर जी पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया गय। जिसमें प्रमुखता से उत्तर मंडल 5 के मंडल अध्यक्ष राकेश पांडे जी, कुशाग्र वर्मा जी ,मयंक मिश्रा जी, आशीष गुप्ता जी, सर्वेश सिंह जी, कृष्णा जोशी जी, मनोज सिंह जी, विशाल गुप्ता जी, सुमित सिंह जी, विनय पांडे, अविनाश वर्मा जी, आकाश वर्मा जी, योगेश श्रीवास्तव जी, राहुल अवस्थी जी, राजन गिरी जी, दिनेश गुप्ता जी, परशुराम जी उपस्थित रहे।

इस दौरान कुशाग्र वर्मा महानगर उपाध्यक्ष (सक्षम) ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतीक देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उभरते नए भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है। राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वोपरि रखने वाले सच्चे कर्मयोगी, आदर्शवादी राजनेता और देश के यशस्वी प्रधानसेवक श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button