पीएम मोदी का सामना करने आए बसपा के जय-वीरू, बोले- मोदी गब्बर तो मायावती ‘ठाकुर’

राहुल पिता की जगह मां पर गए हैं, पिता देश के थे उन पर जाते तो भला हो सकता था। इसलिए प्रधानमंत्री पद की एकमात्र विकल्प मायावती हैं: जय प्रकाश सिंह

लखनऊ। बसपा के नेशन कोऑर्डिनेटर वीर सिंह और जय प्रकाश सिंह ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी खूब कटाक्ष किए। दोनों नेताओं ने सर्व समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए पदाधिकारियों को टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों, क्षत्रियों, पिछड़ों और मुसलमानों को बताएं कि बसपा में ही उनका हित सुरक्षित है।

जेपी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने निशाने पर लिया, कहा कि राहुल पिता की जगह मां पर गए। पिता देश के थे। उन पर जाते तो भला हो सकता था। इसलिए प्रधानमंत्री पद की एकमात्र विकल्प मायावती हैं।

कर्नाटक में विपक्षी दलों के मंच पर सबसे बीच में मायावती थीं। उन्हें सभी दलों ने अपना नेता मान लिया है। जेपी ने कहा, अब राजा पेट से नहीं पैदा होता, वोट की पेटी से पैदा होता है। इसलिए वोट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं के विरोध में कई तर्कों के माध्यम से काडर के लोगों को होशियार रहने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि मायावती जिंदा देवी हैं, सिर्फ उन्हें ही मानो। जेपी ने भीम आर्मी को बसपा का साथ देने की अपील की। साथ ही योगी सरकार के एंटी रोमियो अभियान पर भी कटाक्ष किया। जेपी ने कहा कि जय भीम के साथ सर्वसमाज को जोड़ने के लिए जरूरत हो तो राम-राम भी कह सकते हैं। बहनजी ने इसके लिए छूट दे दी है।

आरक्षण और संविधान बचाना है तो भाजपा-कांग्रेस को हराना होगा

बसपा

वीर सिंह ने कहा कि आज आरक्षण और संविधान खतरे में है। यदि इसे बचाना है तो भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से दूर रखना होगा। कांग्रेस ने सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाइजेशन कर आरक्षण खत्म करने की शुरुआत की थी। भाजपा उसे आगे बढ़ा रही है। आरक्षण खत्म हो जाएगा तो नौकरी कहां से मिलेगी।
मोदी गब्बर तो मायावती ‘ठाकुर’, ‘दबंग’
जय प्रकाश ने शोले फिल्म की कहानी सुनाते हुए मोदी को गब्बर तो मायावती को ठाकुर बताया। उन्होंने कहा कि ठाकुर ने गब्बर से लड़ने के लिए जय-वीरू (जय प्रकाश-वीर सिंह) को उतार दिया है। अब बहनजी मोदी के आतंक को खत्म कर प्रधानमंत्री बनेंगी।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button