पूर्व बीजेपी सांसद मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में ली शपथ

J&K-  पूर्व बीजेपी सांसद मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में ली शपथ. मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में ली शपथ ,J&K HC की CJ गीता मित्तल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ. गाजीपुर में सिन्हा समर्थकों ने बांटी मिठाईयां।

आप को बता दें कि राज्य के पहले उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था. कल ही मुर्मू को सीएजी बनाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त कर दिया गया था. उनकी नियुक्ति यहां के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई. केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को किया स्वीकार:-

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया था और इस पद पर मनोज सिन्हा को नियुक्त किया है. राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी हुए के एक बयान में कहा गया था, “राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button