पेट के बल सोने से हो सकता है यह नुकसान
पूरा दिन कार्य करने के बाद रात को सोते वक्त यह पता ही नहीं चलता है कि आप किस पोजीशन में सो रहे हैं। कुछ लोगों की आदत पेट के बल सोने की होती है। हम आपकी जानकारी के लिए बताते चलेंकि अगर आप पेट के बल सोते हैं तो इससे आपकी स्वास्थ्य को बहुत सारे नुकसान हो सकते हैं।
1- पेट के बल सोने से माइग्रेन की समस्या हो सकती है। पेट के बल सोने से गर्दन की पोजीशन सही नहीं रहती है। जिससे सर में ब्लड सरकुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। जिसके कारण आपके सिर में दर्द हो सकता है।
2- पेट के बल सोने पर हड्डियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। गलत पोजीशन में सोने से हमारे जोड़ों में दर्द हो सकता है।
3- पेट के बल सोने से स्कीन को बहुत नुकसान हो सकता है। इस पोजीशन में सोने से स्कीन को सही तरीके से ऑक्सीजन की प्राप्ति नहीं होती है। इसके अतिरिक्त बिस्तर पर मौजूद बैक्टीरिया भी चेहरे पर लग जाते हैं। जिससे पिंपल्स व दाग धब्बों जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
4- जो लोग पेट के बल सोते हैं उन्हें कमर दर्द की समस्या हो सकती है। उल्टा होकर सोने से खाना अच्छे से नहीं पच पाता है जिसके कारण आपको पेट बेकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]