प्रयागराज- परीक्षा के दौरान कापियों में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार…

fraudster arrested in copies during examination Prayagraj:- प्रयागराज. परीक्षा के दौरान कापियों में फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार…

fraudster arrested Prayagraj:-

लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा के दौरान कॉपियों में फर्जीवाड़ा करने वाले एक आरोपी को सिविल लाइंस पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मुकदमे में उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है। परीक्षा पास कराने के लिए 10 लाख रुपये में सौदा हुआ था।

सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा 29 जुलाई 2018 को हुई थी।

कॉपियों की जांच के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आने पर लोक सेवा आयोग के उप सचिव सतीश चंद्र मिश्र की ओर से 22 फरवरी 2020 को सिविल लाइंस थाने में हंडिया के सूर्यबली और सूर्यभान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

  • इन दोनों पर आरोप था कि इन्होंने कॉपियों के ग्रेड और कोडिंग में हेरफेर की है।
  • सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी।
  • सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और दरोगा भारत सिंह ने हंडिया निवासी सूर्यबली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सूर्यबली ने बताया कि एलटी ग्रेड भर्ती परीक्षा (जीव विज्ञान) 29 जुलाई 2018 को थी।

उसने सेटिंग करके अपने क्षेत्र के रहने वाले सूर्यभान को परीक्षा का फार्म भराया था।

उसे 10 हजार एडवांस दिया था। परीक्षा पास होने पर 10 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था।

  • परीक्षा के दौरान सूर्यबली का नाम और अनुक्रमांक सूर्यभान ने अपनी कॉपी पर दर्ज कर लिया था,
  • लेकिन कॉपियों की ग्रेडिंग के कारण लोक सेवा आयोग के अधिकारियों ने फर्जीवाड़ा पकड़ लिया
  • और मुकदमा दर्ज करा दिया था।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button