प्रयागराज में आम आदमी पार्टी राज सभा सांसद की पत्नी अनीता सिंह हुई गिरफ्तार

प्रयागराज जिले में आम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह की धर्मपत्नी अनीता सिंह और आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद के अगुवाई में प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जी के फोटो पर माल्यार्पण करके आज पूरे प्रदेश में आप पार्टी के तरफ से हाथरस में हुई है।

दलित की बेटी के न्याय के लिए आंदोलन किया गया वहीं प्रयागराज में भी सिविल लाइन के सुभाष चौराहे पर आम आदमी पार्टी के सभी विधानसभाओं से एकत्रित हुए और सुभाष चौराहे पर सत्याग्रह का आवाहन किया, जिसमें भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहे। इस दौरान आप पार्टी कार्यकर्ताओं से और पुलिस से कहासुनी हुई जिसके बाद पुलिस ने अनीता सिंह पर बल प्रयोग करते हुए आप पार्टी के दर्जनों से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ संजय सिंह की धर्मपत्नी को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार हुए लोगों में अनीता सिंह और बाकी पार्टियों के कुछ लोगों का नाम शामिल है।

यह है मामला

हाथरस की घटना को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर सिविल लाइंस के सुभाष चौराहे पर जोरदार तरीके से प्रदर्शन किया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने वहां से करीब 23 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हो रही थी।

कुछ देर बाद आम आदमी पार्टी के राज्‍य सभा सदस्‍य संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह भी कई कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस लाइन पहुंच गईं और गिरफ्तारी दी। पुलिस का कहना है कि सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर पार्टी के जिला महासचिव सर्वेश यादव ने पुलिस पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी के पदाधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

इनकी हुई गिरफ्तारी

1-  अनिता सिंह ( राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की पत्नी)

2- ललिता अग्रवाल

3- डॉक्टर अल्ताफ अहमद ( जिलाध्यक्ष )

4- सर्वेश यादव (जिला महासचिव)

5- दिनेश पटेल (प्रदेश महासचिव)

6- संजय पांडे प्रचंड

7-पूनम सिंह

8- सानिया मिर्ज़ा

9- सुनैना

10-  शिमला श्री

11-आकाश सिंह ज्वाला

12- सुलताना हनीफ

13- सुनीता त्यागी

14- अभिलाषा कौशल

15- ज्योति प्रकाश चौबे (महानगर अध्यक्ष)

16- रीना राय

17- मोहम्मद जाबिर

18-नितिन सिंह पटेल

19- अंजनी मिश्रा

20- अंकित परिहार

21- डॉक्टर राम भुलाई राम

22-राजकुमार कुशवाहा

23-मनोज यादव

24-अशोक सिंह

25- चौधरी ब्रम्ह प्रकाश

26-मनोज यादव

27-लालू दांगी

28-गजेंद्र सिंह

29-सतेंद्र कुमार सत्या

30-गोपाल कृष्ण रॉय

31-अंगेस सिंह

32-राज कमल प्रकाश

33-सुल्तान असरफ

34- कुमार

35- बबलू प्रकाश।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button