फिरोजाबाद : मांगे न मानी तो कलेक्ट्रेट पर करेंगे धरना

Samajwadi Youth submitted memorandum   समाजवादी यूथ के फ्रंटल संगठनों  के अध्यक्ष व पदाधिकारियों  ने आज सोमवार को दर्जनों मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

  • साथ ही मांगे पूरी न होने पर तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक धरने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
  • फिरोजाबाद में आज समाजवादी यूथ के चारो फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष व पदाधिकारियो ने प्रदेश के खस्ता हाल और किसानों की बदहाली और निजीकरण,छात्र छात्राओं की फीस वृद्धि की समस्याओं को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर नारेबाजी की।
  • इसके  बाद में उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
  • साथ ही सरकारों को चेतावनी दी कि अगर इन मांगों को पूरा नही किया गया तो समाजवादी पार्टी मांगी को मनवाने के लिए तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट तक धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को मनवाने के कार्य करेगी।
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने रोका 

तो दूसरी तरफ आज सुबह समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी प्रतापगढ़ जा रहे थे उन्हें लखनऊ पुलिस ने बीच  रास्ते  पर ही रोक दिया। बता दें की वे सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न और चंद्र नाथ के निधन पर शोक व्यक्त करने जा रहे थे।

सपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न और बेलगाम आपराधिक घटनाओं की जानकारी लेने प्रतापगढ़ जा रहे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व एमएलसी सुनील सिंह यादव (MLC Sunil Singh Sajan) को सोमवार को लखनऊ पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया।

  •  साथ ही वे पूर्व सांसद चन्द्र नाथ सिंह के घर शोक व्यक्त करने भी  जा रहे थे जब पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
  • बता दें कि सोमवार की सुबह प्रतापगढ़  जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एमएलसी सुनील सिंह साजन और उदयवीर सिंह  को पुलिस ने लखनऊ के 1090 चौराहे पर रोके जाने के बाद बछरावां मे पूरे डेलिगेशन को रोक दिया।
  • इस दौरान पुलिस से काफी कहासुनी हुई।

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button