बरेली : शराबी के मज़ाक से एक शख्स के जीवन मे हुआ अंधियारा, जानें वजह

बरेली रेलवे जंक्शन पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब स्टेशन से कुछ ही किलोमीटर दूर ट्रेन में बैठे शख्स की आंख पर आकर पत्थर लगा जिससे शख्स की आंख फूट गई। जंक्शन पर प्राथमिक उपचार देने के बाद अफसरों ने उसे जिला अस्पताल भेजा। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। आरपीएफ ने पथराव करने वाले शराबी को पकड़ लिया है।

ये है पूरा मामला…

बिहार में कैमूर के रामावतपुर निवासी मनोज प्रसाद फिरोजपुर से भुवनेश्वर को किसान एक्सप्रेस( 03308) से जा रहे थे। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे थे। कोच नंबर- एस-7 में सीट नंबर 74, 75 ,76 रिजर्व थी। मनोज का कहना है, सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास बरेली जंक्शन से पहले ट्रेन पहुंची। तभी अचानक किसी व्यक्ति ने पत्थर फेंका, जो हवा में उछल कर खिड़की के अंदर आकर उनकी आंख में लगा। बाई आंख में पत्थर इतनी तेजी से लगा। आंख बुरी तरह से जख्मी हो गई। खून का फब्बारा छूट गया। वह बेहोश होकर गिर गए। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन जंक्शन के एक नम्बर प्लेटफॉर्म पर पहुंची। यात्रियों ने तुरंत ही इसकी सूचना स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों को दी। स्टेशन मास्टर को बताया। कंट्रोल को मैसेज कराया गया। ट्रेन पर पथराव की सूचना से मुरादाबाद मंडल तक खलबली मच गई।

प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल एंबुलेंस में भेजा गया

बेहोशी की हालत में मनोज को ट्रेन से उतारा गया। रेलवे अस्पताल से मेडिकल टीम को बुलाया गया। आंख में ज्यादा चोट थी। प्राथमिक उपचार करके मनोज को जिला अस्पताल एंबुलेंस में भेजा गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोपहर के बाद चेकअप किया तो आंख में अधिक चोट बताई गई रोशनी जाने का खतरा बताते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया। सीएमआई संजीव दुबे का कहना है कि यात्री मनोज की आंख में पत्थर लगने से गहरा घाव हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button