बिकरू कांडः नाबालिग है एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी

Amar Dubey wife killed in minor encounter : कानपुर के बिकरू कांड में पुलिस की मुसीबत बढ़ सकती है। दरअसल, एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी को कानपूर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग माना है। बोर्ड ने 2 जुलाई को हुई घटना के दिन खुशी की उम्र 16 साल 10 महीने 12 दिन मानी है।

Amar Dubey wife killed in minor encounter

  • 2 जुलाई को हुए बिकरू कांड के दो दिन बाद ही पुलिस ने खुशी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था
  • जबकि उसे किशोर गृह में भेजा जाना चाहिए था।
  • पुलिस की जल्दबाजी से वह दो महीने से जेल में बंद है।
  • बिकरू कांड से तीन दिन पहले यानी 29 जून को ही खुशी की अमर से बिकरू गांव में ही विकास दुबे के घर पर शादी हुई थी।
  • खुशी के वकील शिवाकांत का कहना है कि हमने खुशी के नाबालिग होने के कागजात आदलत में लगाए थे,
  • जिसकी जांच अदालत ने किशोर न्याय बोर्ड को सौंपी थी।
  • 1 सितम्बर को कानपूर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने अपने आदेश में खुशी को नाबालिग माना है।
  • अब हम उसकी जमानत की अपील करेंगे। पुलिस ने गलती की है, उसको गलती सुधारनी चाहिए।
  • इस बीच बिकरु काण्ड के मास्टर माइंड विकास दुबे के खात्मे के बाद
  • पुलिस की नजर अब उसके खजांची जय बाजपेई पर है।
  • पुलिस ने जय बाजपेई को जेल तो भेज दिया।
  • साथ ही उसकी काली कमाई और कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने वाले तीन भाइयों के खिलाफ शिकंजा कसे हुए है।
  • पुलिस ने जय बाजपेई के तीनों भाइयों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी,
  • लेकिन अभी तक हाजिर न होने के चलते कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
  • #Amar #Dubey #wife #killed #minor #encounter
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button