बुलंदशहर- पेड़ से युवक का शव लटकता मिलने से मचा हड़कंप…

stir after body young man hanging tree Bulandshahr:- बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सुखलालपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई।

stir after body young man hanging tree Bulandshahr:-

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के सुखलालपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र धर्मवीर अलीगढ़ के मूल निवासी के रूप में हुई है। जबकि मृतक पिछले कुछ सालों से अपनी बुआ के घर दिल्ली करावल नगर में रह रहा था।

शव के पास से एक बैग भी बरामद

  • बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पहले दिल्ली करावल नगर से निकला था।
  • और आज सुबह मृतक का शव पेड़ पर लटका मिला।
  • हैरानी की बात यह है की जिस गांव के बाहर युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है।
  • उस गांव से मृतक का दूर-दूर तक कोई ताल्लुक़ नहीं।
  • पुलिस ने मृतक के शव के पास से एक बैग भी बरामद किया है।
  • जिसमें मृतक का पर्स और कुछ कपड़े रखे थे।

फॉरेन्सिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया

  • फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
  • जबकि फॉरेन्सिक टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया।
  • पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
  • और पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button