मिशन 2022 के लिए लामबंद हुआ ब्राह्मण समाज, उखाड़ फेकेंगे बीजेपी सरकार: ब्राह्मण महासभा

अयोध्या. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 से हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं पर अपनी नाराजगी दर्ज कराते कहा है कि पूरे प्रदेश में बीते साढ़े 3 साल से हो रही ब्राह्मण हत्याओं पर अब पानी सिर से ऊपर चला गया है।

Brahmin Mahasabha Brahmin society mobilized mission 2022 BJP government
former mla samajwadi party pawan panday with akhil brahman mahasabha

उप्र में वर्ष 2017 से अब तक लगभग 170 ब्राह्मणों की एकल एवं सामूहिक रूप से हत्याएं हुई।

Brahmin Mahasabha Brahmin society mobilized mission 2022 BJP government
former mla samajwadi party pawan panday with akhil brahman mahasabha

ब्राह्मण समाज अपने सुरक्षा और सम्मान के प्रति बेहद गंभीर है अब समय आ गया है कि महासभा पूरे प्रदेश में आंदोलन कर अपने सम्मान के लिए आवाज उठाएगी।

 

दरअसल आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प० राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अयोध्या से सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे तेजनारायण पांडेय “पवन पांडेय” के आवास पर ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों के साथ पहुँचकर प्रदेशभर में हो रहे ब्राह्मण समाज की हत्याओं एवं उन पर हो रहे दुर्व्यवहार तथा अत्याचार पर विस्तृत चर्चा किया तथा ब्राह्मण समाज की लड़ाई को मिलकर लड़ने एवं उनके उत्थान हेतु मदद करने की वार्ता किया।

 

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ इस मुलाकात पर पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय ने अपने समाज की लड़ाई को हर स्तर से लड़ने तथा उसमें पूर्ण योगदान तथा प्रदेशभर में दौरा कर ब्राह्मण समाज की मदद हेतु साथ देने का आश्वासन दिया।

बैठक में प्रमुख रूप से प० विनय तिवारी जी (हिन्दू पक्षकार श्रीरामजन्मभूमि, प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना), सोनू पाठक प्रदेश सचिव ब्राह्मण महासभा, बंटी शुक्ला जिलाध्यक्ष परशुराम सेना, कुंज तिवारी ( मण्डल अध्यक्ष गोरखपुर), सत्येंद्र त्रिपाठी जिलाध्यक्ष , नीरज ओझा, रामजियावन यादव , रघुवंशम पाण्डेय , सूर्यकुमार तिवारी , मनोज पाण्डेय , रामप्रताप दुबे,विनोद मिश्रा एवं अन्य ब्राह्मण समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button