मिशन 2022- यूपी में बसपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा भाजपा में शामिल…

मिशन 2022- यूपी में बसपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा भाजपा में शामिल...

Son former minister Ramvir Upadhyay joins BJP lucknow Mission 2022:- मिशन 2022- यूपी में बसपा को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री का बेटा भाजपा में शामिल…

Son former minister Ramvir Upadhyay joins BJP lucknow Mission 2022:-

सादाबाद के विधायक व बसपा की सरकारों में मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके निवास पर मुलाकात की। इसे लेकर फिर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई। सूत्रों की मानें तो रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आगरा

यूपी में बसपा को बड़ा झटका

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पुत्र भाजपा में शामिल।

चिराग उपाध्याय ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर ली भाजपा की सदस्यता।

सैकड़ों लोगों के साथ भाजपा में हुए शामिल।

हालांकि रामवीर का कहना है कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। साथ ही शनिवार को सीएम ने भगवान परशुराम के बारे में जो शानदार वक्तव्य दिया, उस पर उन्हें धन्यवाद भी दिया।

आपको बता दें, इससे पहले पूर्व मंत्री व कद्दावर बसपा नेता रामवीर उपाध्याय की कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। जिसके बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

उल्लेखनीय है बसपा की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय इस समय सादाबाद से विधायक हैं।

वह बसपा के टिकट पर ही वहां से निर्वाचित हुए थे।

लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए बसपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

रामवीर उपाध्याय बसपा से निलंबित चल रहे हैं

  • हालांकि रामवीर उपाध्याय तब से बसपा से निलंबित चल रहे हैं।
  • और तमाम चर्चाओं के बावजूद वह किसी अन्य दल में शामिल नहीं हुए हैं।
  • इसकी मुख्य वजह यह भी है कि किसी अन्य दल में शामिल होने पर उनकी विधानसभा सदस्यता पर भी खतरा मंडरा जाएगा।
  • वैसे उनके भाई मुकुल उपाध्याय व विनोद उपाध्याय भाजपा का झंडा थाम चुके हैं।

Son former minister Ramvir Upadhyay joins BJP lucknow Mission 2022

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे रामवीर उपाध्याय

  • अब शनिवार को रामवीर फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके निवास पर मिले।
  • इस पर फिर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गईं।
  • चर्चा है कि रामवीर उपाध्याय के पुत्र चिरागवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं।
  • इस बारे में पूछने पर रामवीर उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर ही सीएम से चर्चा की थी।
  • साथ ही शनिवार को सीएम ने भगवान परशुराम पर काफी अच्छा वक्तव्य विधानसभा में दिया।
  • इस पर भी उनका आभार जताया।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button