मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तीन युवतियों समेत सात बच्चे गंगा नदी में डूब गए। इनमें से तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि चार को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

सरकार की कार्यशैली और नीतियों से जनता त्रस्त – अखिलेश यादव

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट का मामला

बता दें मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट का है। पूरामुफ्ती के नूरपुर (मोहिउद्दीनपुर) गांव की आशा देवी (14) पुत्री देशराज कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार सुबह वह कक्षा पांच में पढऩे वाली अपनी चचेरी बहन सीता (12) पुत्री मायाराम, कक्षा नौ में पढऩे वाली ममेरी बहन मीनू(15) पुत्री मान सिंह के साथ स्नान करने कुरई गंगा घाट गई थी।

महाराष्ट्र : ठाणे के भिवंडी में इमारत ढही, आठ की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

साथ में चार अन्य बच्चे भी नहा रहे थे। नहाने के दौरान सभी सातों बच्चे अचानक गहरे पानी में समा गए। यह देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। शोर-शराबे पर जुटे ग्रमीणों ने नदी में कूदकर बाकी चार बच्चों को सकुशल निकाल लिया। जबकि आशा, सीता और मीनू की मौत हो गई, तकरीबन आधे घंटे बाद उनके शव निकले गए। हालांकि परिजन तीनों किशोरियों को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button