मेष और मीन राशि के लिए आज का दिन हैं खास, देखें अपना राशिफल

मेष :फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं।

वृषभ : जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें।अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। कोई महँगी वस्तु गुम हो सकती है।

मिथुन :नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है।

कर्क : कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। अनावश्यक खर्चे परिवार में क्लेश का कारण बनेंगे। अवसरों का लाभ लेने में चूक सकते हैं। घर में किसी उत्सव का माहौल रहेगा।

सिंह : पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है।

कन्या : सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करें।भविष्य को लेकर कुछ योजना बना सकते हैं। जॉब में परेशानियाँ आ सकती है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। कफ जनित बीमारियाँ घेर सकती हैं।

तुला :कई दिनों बाद कुछ अच्छी खबर मिलेगी। छोटी-मोटी यात्राओं की सम्भावना बनेगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में नये विचारों का प्रभाव रहेगा।

वृश्चिक : चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु :धन की स्थिति बेहतर होने के योग बन रहे हैं। कला और संगीत से जुड़े लोगों को नये मौके मिल सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों के प्रति गम्भीर रहेंगे। परिजनों की सलाह आपके लिये काफी अनुकूल रहने वाली है।

मकर : योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें।

कुंभ : राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन :आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी नेतृत्व क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या संयमपूर्वक रखें। कारोबार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। रेस्टोरेन्ट और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के काम में गति आयेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button