यूपी- 4 बार लगातार विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे इस बीजेपी नेता का निधन…

Dr. Arvind Jain died :- यूपी- 4 बार लगातार विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे इस बीजेपी नेता का निधन…

Dr. Arvind Jain died BJP leader lalitpur up latest hindi news
Dr. Arvind Jain

Dr. Arvind Jain died lalitpur:-

ललितपुर. उत्तर प्रदेश में ललितपुर सदर से चार बार से विधायक रहे और प्रदेश के पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. अरविंद जैन का लंबी बीमारी के चलते मंगलवार सुबह निधन हो गया। जैन कम पैसों में मरीजों का इलाज करने से चर्चित थे।

Dr. Arvind Jain died BJP leader lalitpur up latest hindi news
Dr. Arvind Jain

जिले के गोना इलाके में परचून की दुकान चलाने वाले सेठ हजारी लाल के घर 1935 में जन्मे डॉ. अरविंद जैन ने बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से एमबीए और संस्कृत विश्वविद्यालय बनारस से शास्‍त्राचार्य की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह राजनीति में उतरे और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े।

वर्ष 1989 में ललितपुर से लड़े थे विधानसभा का चुनाव

1989 में भारतीय जनता पार्टी ने ललितपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया और जीत दर्ज कर विधायक बने।

इसके बाद डॉ. जैन 1991,1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक चुने गए।

1996 में कल्याण सिंह सरकार में राज्यमंत्री चुने गए।

डॉ. जैन भले ही चार बार विधायक और एक बार राज्यमंत्री रहे हैं,

जनता ने उन्हें कभी नेताजी नहीं कहा। हमेशा डॉ. साहब के नाम से जाने गए।

BJP ने गरीबों की मदद करने वाले नेता को खो दिया
  1. डॉ. जैन ने मरीजों का इलाज दो रुपए से शुरू किया था
  2. आज भी वह 10 रुपए में इलाज करते थे।
  3. डॉ. जैन के छोटे पुत्र नीरज जैन ने बताया कि डॉ. साहब पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे।
  4. आज सुबह उनका निधन हो गया।
  5. भाजपा से चार बार विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर अरविंद कुमार जैन गोना बालों का 90 वर्ष की आयु में निधन
  6. आज भाजपा कर्मठ लगन शील और ईमानदार और गरीबों की मदद करने वाले नेता को खो दिया
  7. भाजपा में हमेशा कमी बनी रहेगी
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button