रांची : अरे ये क्या इस साल नहीं मनाया जाएगा दशहरा

राजधानी रांची में हर वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम होता है. इस बार कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण इसका आयोजन नहीं होगा. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए रावण दहन के सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है. 72 साल के इतिहास में पहली बार रावण दहन का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।

 रांची :  राजधानी रांची में हर वर्ष रावण दहन का कार्यक्रम होता है. इस बार कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण इसका आयोजन नहीं होगा. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए रावण दहन के सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन पर रोक लगा दी है. 72 साल के इतिहास में पहली बार रावण दहन का सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा

बीते साल दशहरा (Dussehra) के मौके पर मोरहाबादी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम (Ravan Dahan) का आयोजन किया गया था. इस दौरान 65 फीट के रावण, 60 फीट के कुंभकर्ण और 55 फीट के मेघनाद के पुतलों को जलाया गया था। इस साल कोरोना काल में  रांची में रावण दहन का कार्यक्रम नहीं होगा।

रांची के रिफ्यूजी कैंप में रह रहे 12-15 परिवारों ने विजयादशमी के दिन रावण दहन के साथ पहला दशहरा मनाया। इसके बाद से यह आयोजन वृहद रूप लेने लगा। बाद में आयोजन स्थल में कई बदलाव हुए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब मोरहाबादी में रावण दहन का भव्य आयोजन होता है। हालांकि, इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने रावण दहन के सार्वजनिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। इस कारण 72 वर्षों में पहली बार रावण दहन पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।

पुंदाग स्थित समाज के लाला लाजपत राय स्कूल परिसर में ही सात-आठ फीट के रावण का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम की स्वीकृति के लिए उपायुक्त से अपील की जाएगी। मोरहाबादी के अलावा रावण दहन का आयोजन अरगोड़ा, टाटीसिलवे, एचईसी आदि इलाकों में भी होता है। हालांकि, अन्य स्थानों पर इस बार आयोजन नहीं होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button