रामपुर- शहीद जवान का शव रामपुर पहुँचा, मचा कोहराम…

Dead body martyred soldier Rampur :- रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के बादली निवासी मुकेश बाबू भारत के अरुणाचल प्रदेश के मांगो चूना सेक्टर में शहीद हो गये थे। मुकेश 1851 लाइट रेजिमेंट के जवान थे। भारत और चीन के बीच पिछले दिनों तनातनी के बाद रेजीमेंट के जवानों को भारत के मांगो चूना सेक्टर में भेजा गया था। जहां जवान मुकेश बाबू शहीद हो गये थे।

Dead body martyred soldier Rampur:-

जवान की मौत से परिवार वालों में गमगीन माहौल है।

बावजूद इसके मृतक जवान के परिजनों में अभी भी देश प्रेम की लौ दहकती दिखाई दे रही है।

शायद यही कारण है जवान के शहीद होने के बाद भी

उसके बेटे में फौजी बनने का जुनून देखा जा सकता है।

  • मुकेश बाबू का पार्थिव शरीर आज उसके घर रामपुर लाया गया।
  • जहां जल शक्ति राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह ओळख ने शहीद सैनिक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
  • परिवार को हर संभव मदद का भी भरोसा दिया
  • वहीं जवान की शहादत पर सेना के एक अधिकारी ने कहा सैनिक देश को सम्मानित करने के लिए देश की सेवा करता है।
  • सेना के अधिकारी ने कहा इनको शहीद माना जाएगा

राज्य मंत्री ने सरकार की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि दी

  • वहीं यूपी के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा ठंड में बरसात में अपने घर को छोड़कर मां बाप को छोड़कर बच्चों को छोड़कर जो हमारे जवान सरहदों पर है।
  • आज हमारे रामपुर का जो जवान शहीद मुकेश जिन का शव आज रामपुर के टांडा बादली में आया है।
  • पूरे एरिया में गम का माहौल है।
  • शहीद यहीं पर खेला है यहीं पर पला है यहीं पर बढ़ा हुआ यही से भर्ती युवा और यही की मिट्टी में आज उनका अंतिम संस्कार किया गया।
  • राज्य मंत्री ने कहा मैं शहीद परिवार के लिए सरकार की तरफ से सच्ची श्रद्धांजलि दे देता हूं।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button