रूस में पढ़ रहा है विकास का बेटा, लखनऊ में रहती है पत्नी, भाभी को मिला है राष्ट्रपति अवॉर्ड

लखनऊ। विकास दुबे इस समय देश का मोस्ट वांटेड अपराधी बन चुका है और कई राज्यों की पुलिस इसे तलाश करने में लगी हुई है। विकास दुबे कानपुर का रहने वाला है और 17 साल की उम्र में ही ये अपराध की दुनिया से जुड़ गया था। विकास दुबे पर 60 केस दर्ज हैं और ये कई बार जेल भी जा चुका है। हालांकि हर बार जमानत लेकर ये बाहर आ जाता था। विकास दुबे इस साल की शुरूआत में ही जेल से बाहर आया था। वहीं जेल से बाहर आते ही इस अपराधी ने शुक्रवार को 8 पुलिसकर्मी को मार दिया है और तभी से ये फरार है।

विकास दुबे के पिता रामकुमार दुबे गांव में ही रहते और मानसिक रूप से कमजोर हैं। रामकुमार दुबे के कुल तीन बेटे हैं जो कि विकास दुबे, अवनीश दुबे और दीपू दुबे हैं। विकास की मां सरला दुबे छोटे भाई दीपू के साथ लखनऊ में रहती हैं। जबकि विकास दुबे के भाई अवनीश की हत्या 10 साल पहले जमीन विवाद को लेकर कर दी गई थी।

विकास ने कानपुर निवासी बदमाश राजू खुल्लर की बहन रिचा से प्रेम विवाह किया था और रिचा दुबे लखनऊ में रहती है। विकास के दो बटे हैं जो कि आकाश और शानू हैं। हालांकि बेटों को कभी भी गांव के लोगों ने नहीं देखा है। सिर्फ इनके बारे में सुना हैं। कहा जाता कि  बेटा आकाश रूस में रहकर एमबीबीएस की तैयारी कर रहा है। जबकि दूसरा बेटा शांतनु यहां पीजीआई के एल्डिको स्थित मिलेनियम स्कूल में हाईस्कूल का छात्र है।

विकास की मां सरला के अनुसार विकास दुबे की भाभी को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। मां सरला के मुताबिक छोटे बेटे दीपू की पत्नी अंजलि बिकरु गांव में 10 साल से प्रधान है। उसके काम से खुश होकर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सम्मानित भी कर चुके हैं।

विकास की मां सरला का उनके बेट से कोई लेन देन नहीं है। इनके अनुसार ना उनका और उनके बेटे, बहु का इन सबसे कोई लेना-देना है। वहीं कानुपर मुठभेड़ पर मां सरला ने कहा कि शुक्रवार को घर पर चूल्हा नहीं जला। बहू, बच्चे सब भूखे रहे। वहीं विकास दुबे के मकान को पुलिस द्वारा नष्ट किए जाने से भी मां सरला देवी खुश है। विकास की मां ने कहा कि पुलिस या एलडीए विकास या किसी का भी घर गिराए, हमको कोई परेशानी नहीं है। विकास तो अपराधी है। सरकार उसकी संपत्ति नष्ट करे। हम जिस घर में रह रहे हैं, वो छोटी बहू अंजली के नाम है। इसको न गिराए।

गौरतलब है कि विकास दुबे ने शुक्रवार को पुलिस पर हमला कर दिया था और जिसमें 8 पुलिस वाले शहीद हो गए थे। जिसके बाद यूपी पुलिस ने विकास के पूरे घर को नष्ट कर दिया था। वहीं विकास इस समय फरार है इसके ऊपर पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा है। विकास को लेकर इसके घर वालों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। लेकिन अभी तक कई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button