लखनऊ : आम आदमी पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों किसान…

लखनऊ : आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय गोमती नगर पहुंचे किसान बेरोजगार सशक्तिकरण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने सभी को पार्टी में शामिल कराया।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से समाज का हर तबका और वर्ग परेशान है। वैसे तो भाजपा सुशासन और रामराज्य का दावा करती है लेकिन इनके राज में किसान,नौजवान,बेरोजगार, व्यापारी, कारोबारी सब के सब परेशान हैं। दो करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा दिन रात रोजगार छीनने का काम कर रही है। नई नौकरियों पर रोक लगा दी गई और 5 साल की संविदा की नौकरी का काला कानून बनाने की साजिश की जा रही है।

किसानों को भाजपा ने उपज का दुगना मूल्य दिलाने का वादा किया था, लेकिन नए काले कृषि कानून बनाकर मुनाफाखोरों के चंगुल में ढकेलने और कृषि क्षेत्र व किसान को बर्बाद करने का काम कर रही है। किसानों का इस पार्टी से मोह भंग हो गया है।

Read Also : लखनऊ विश्वविद्यालय के शिवाजी पार्क में दिवंगत छात्र नेता स्वर्गीय अमन बाजपेई की स्मृति में आयोजित की गई शोक सभा

उन्होने आगे कहा की भाजपा की कृषि और किसान विरोधी नीतियों के चलते,किसान बेरोजगार सशक्तिकरण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता हासिल की है। पार्टी में शामिल होने वाले संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,जिला अध्यक्ष अरविंद यादव, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक अवस्थी, जिला महासचिव मनोज यादव, जिला सचिव मोहम्मद सलीम समेत सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

Read Also : गोंडा : कुएं से किया गया कोबरे का रेस्क्यू

पार्टी में शामिल होने के बाद मूल रूप से बाराबंकी जनपद निवासी किसान बेरोजगार सशक्तिकरण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा और योगी सरकार ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। बिना किसानों की राय जाने एमएसपी का काला कानून पास कर दिया। योगी सरकार में किसानों को खाद, बीज, पानी और बिजली नहीं मिल पा रहा है । खेतों में खड़ी फसल छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं। सरकार चैन की बंसी बजा रही है।

भाजपा की नीतियों से परेशान और दिल्ली सरकार की नीतियों  से प्रभावित होकर किसान और संगठन के लोगों ने आम आदमी पार्टी के साथ चलने और संघर्ष करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर डॉ. एसपी सिंह, डॉ अरुण कुमार सिंह,आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पटेल समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#farmersjoined #AamAadmiParty

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button