लखनऊ : आरएलडी जयंत पर लाठीचार्ज के विरोध में जाट समुदाय ने किया धरना प्रदर्शन…

हाथरस में रालोद के वरिष्ठ नेता जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जाट समुदाय ने धरना प्रदर्शन किया है।

हाथरस में दरिंदगी का शिकार हुई युवती के परिजनों से मिलने जा रहे रालोद के वरिष्ठ नेता जयंत चौधरी व उनके समर्थकों पर पुलिस द्वारा जमकर लाठीचार्ज किया गया। जिसकी जानकारी मिलते ही रालोद कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह के नेतृत्व में रालोद कार्यकर्ताओं ने फुगाना बस स्टैंड मेरठ-करनाल हाईवे मार्ग पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। जिसकी जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मिलते ही उनमें हड़कम्प मच गया।

अधिकारी प्रदर्शन कर रहे रालोद कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे ओर उनसे वार्ता की। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद रालोद कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया। दूसरी ओर सपा नेता व डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन सुबोध त्यागी ने हाथरस में रालोद व सपा नेताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सपा हाई कमान के निर्देशानुसार आंदोलन किया जाएगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button