लखनऊ: उपचुनाव वाली सीटों पर आज से जुटेगी भाजपा

लखनऊ: उपचुनाव वाली सीटों पर चुनावी अभियान में जुटेगी भाजपा. पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव वाले सभी 7 सीटों के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता से करेंगे बात. कार्यकर्ताओं से बात करके चुनावी तैयारियों के बारे में लेंगे जानकारी.

साथ ही आगे के कार्यक्रमों और योजना के बारे में समझाएंगे.आज पहले दिन अमरोहा की नौगांव सादात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी रविवार से विधानसभा उपचुनाव वाली सीटों पर चुनावी अभियान में जुटेगी। पहले चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह चुनाव वाली सभी सात सीटों के बूथस्तर तक के कार्यकर्ताओं से बात करके चुनावी तैयारियों के बारे में जानकारी लेंगे।

साथ ही आगे के कार्यक्रमों और योजना के बारे में समझाएंगे। रविवार को पहले दिन अमरोहा की नौगांव सादात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष बातचीत करेंगे। जानकारी के अनुसार यह बातचीत वर्चुअल होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सीट के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक समीकरणों के बारे में फीडबैक लेंगे।

सभी सात सीटों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद के बाद पार्टी की तैयारी कोविड गाइड लाइन के तहत लोगों से संपर्क व संवाद की है। इसके बाद वर्चुअल सभाएं करने की तैयारी है। जहां तक प्रत्यक्ष सभाओं की बात है तो अभी इस बारे में विचार-विमर्श चल रहा है ताकि कोविड की गाइड लाइन का उल्लंघन न हो।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button