लखनऊ : दुगांवा में अतिक्रमण हटाने गयी टीम के साथ अभद्रता, नगर निगम की महिला अभियन्ता से गाली गलौज किया

दुगांवा में अतिक्रमण हटाने गयी टीम के साथ अभद्रता, नगर निगम की महिला अभियन्ता से गाली गलौज किया

लखनऊ : स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूक नगर निगम की टीम शहर में गंदगी, मलबा, कूड़ा आदि हटाने का अभियान चला रही है। इसके अन्र्तगत शुक्रवार को जोन एक के अन्र्तगत नाका थाना क्षेत्र में हरी नगर दुगांवा की गलियों में अभियान चलाया गया। दुगांवा के हरीनगर में निर्माणाधीन मकान के आगे पड़े मलबे को हटाने में विवाद हो गया। मकान मालिकों ने मलबे को हटाने का विरोध और गाली-गलौज की। साथ ही जोन एक की महिला अवर अभियन्ता के साथ बदतमीजी और अभद्रता की।

पर्यवेक्षक ने बताया कि उनकी नोट बुक को दबंगों ने छीन कर फाड़ दिया। मौके पर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी भी अन्य अधिकारियों सहित पहुंच गये। दुगांवा चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर अवर अभियन्ता द्वारा एफआईआर नाका थाने में दर्ज करा दी गयी है। तथा दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय पार्षद के अनुसार मामला उनके संज्ञान में है और नगर निगम द्वारा भी उचित कार्यवाही की जा रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button