लखनऊ : प्रदेश में हॉटस्पाट के क्षेत्रों में कमी आ रही – नवनीत सहगल

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में हॉटस्पाट के क्षेत्रों में कमी आ रही है तथा कन्टेनमेंट जोन में लगातार गिरावट हो रही है। अब लगभग प्रदेश में लगभग 15,868 कन्टेनमेंट जोन है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण की संख्या बहुत कम हो रही है, जिससे प्रदेश में लगभग 367 हॉटस्पाट एरिया में कमी आयी है।

सहगल ने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए निरन्तर समीक्षा व अनुश्रवण किया जा रहा है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाईयां क्रियाशील हैं जिसमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार,स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.18 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14.59 करोड़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.33 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रूपये 10.536 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं।

धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में धान क्रय की प्रक्रिया 01 अक्टूबर से प्रारम्भ हो गयी है। प्रदेश में अब तक 400 मी0टन धान क्रय किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने धान क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को पूर्ण जागरूक किया जाए कि अपना धान सूखाकर व साफ कर क्रय केन्द्रों पर लाये। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि धान बेचने वाले किसान के खाते में धनराशि 72 घण्टे में अन्तरित की जाए। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर जिला प्रशासन के सहयोग से कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत अधिक से अधिक कार्य हो, जिससे उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर रहे।

प्रदेश में 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 3,064 नये मामले आये सामने
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,49,272 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,08,88,520 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटें में कोरोना सेे संक्रमित 3,064 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,269 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,66,321 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.75 है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button