लखनऊ : प्रियंका ने हाथरस में पुलिस के व्यवहार की आलोचना की

लखनऊ : कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाथरस की पीडि़त युवती के परिजनों के साथ पुलिस के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा है कि उन्हें धमकाया तथा डराया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

प्रियंका ने कहा, उस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।

वाड्रा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि, उत्तर प्रदेश सरकार नैतिक रूप से भ्रष्ट है। पीडि़ता को इलाज नहीं मिला, समय पर शिकायत नहीं लिखी, शव को जबरदस्ती जलाया, परिवार कैद में है, उन्हें दबाया जा रहा है। अब उन्हें धमकी दी जा रही कि नार्को टेस्ट होगा। ये व्यवहार देश को मँजूर नहीं। पीडि़ता के परिवार को धमकाना बंद कीजिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button