लखनऊ : भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों से नौकरियों पर बड़ा खतरा: प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में कोरोना का कोहराम फैला है।

साथ युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं।

  • भाजपा सरकार अपने बही खातों में आंकड़ों के जरिए लाखों रोजगार दिखा रही है।
  • बेरोजगारी और नौकरी जाने के डर पर कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा की यूपी सरकार और केंद्र सरकार की खिंचाई करते हुए कहाकि, हमको इस देश के भविष्य के लिए बोलना होगा।
  • मैं बोल रही हूं, आप भी बोलिए।
  • कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, बढ़ते निजीकरण, सरकारी खर्चे में कटौती और भाजपा सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के चलते आज नौकरियों पर सबसे बड़ा खतरा है।

सरकार ने मौजूद नौकरियों में भी भर्तियों को रोक कर रखा है। हमको इस देश के भविष्य के लिए बोलना होगा।

  • मैं बोल रही हूं, आप भी बोलिए। बेरोजगारों के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने भी रात 9 बजे अपनी बत्ती बंद की थी।
  • प्रियंका गांधी अपने दूसरे ट्विट में कहाकि, देश के युवाओं को रोजगार चाहिए।
  • उनकी रूकी हुई भर्तियों की ज्वाइनिंग, परीक्षाओं की डेट, नई नौकरियों की नोटिफिकेशन, सही भर्ती प्रक्रिया और ज्यादा से ज्यादा नौकरियां चाहिए।
  • इसके बदले सरकार कोरे भाषण, लाठियां और उपेक्षा देती है। आखिर कब तक?
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button