लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी ने गोविंद बल्लभ पंत को जयंती पर श्रद्धा सुमन चढ़ाये

 

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को उनकी जयंती पर नमन करते हुए विधान सभा भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी श्री पंत की आज 133वीं जयंती है।

  • योगी ने श्री पंत को जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा भारत रत्न श्री गोविंद बल्लभ पंत जी एक प्रखर चिन्तक व दूरदर्शी राजनेता थे जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज कल्याण की दिशा में काम किया। हिंदी भाषा के लिए उनका योगदान वंदनीय है।
  • उनकी जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
  • आधुनिक भारत के निर्माताओं में एक श्री पंत ने चार मार्च 1925 को जनभाषा के रूप में हिन्दी को शिक्षा और कामकाज का माध्यम बनाने की जोरदार मांग उठाई थी।
  • उनके प्रयासों से ही हिन्दी को राजकीय भाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था।
  • देश में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

अखिलेश यादव ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किये

  • महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत जी की आज 133वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंत जी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित था।

वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली सांसद तथा कुशल प्रशासक थे।

  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पण्डित पंत जी की सेवाओं का हमेषा ऋणी रहेगा।
  • उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग, किसानों, और युवाओं के सम्मान और बेहतर जीवन की आधारशिला रखी थी।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button