लखनऊ- रक्षाबंधन पर यूपी सरकार ने महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात…

Rakshabandhan gift women UP government:- लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को महिलाओं को हर साल की तरह इस बार भी निशु्ल्क रोजवेड बस सेवा की सौगात दी है।

Rakshabandhan gift women UP government :-

रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में इस वर्ष भी महिलाओं को निशुल्क बस सेवा का तोहफा दिया है।

प्रदेश के हर जिले से निगम की बसों में महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इसके तहत दो अगस्त कि मध्य रात्रि 12:00 बजे से 3 अगस्त मध्य रात्रि 12:00 बजे तक मुफ्त सेवा का लाभ उठाया जा सकेगा।

कुल 9,200 बसों का संचालन
  1. रक्षाबंधन विशेष के रूप में पूरे प्रदेश के सभी बस अड्डों से कुल 9,200 बसों का संचालन होगा।
  2. इनमें से 3,200 बसें अतिरिक्त सेवाओं के रूप में संचालित होंगी।
  3. इस आशय के आदेश प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों एवं एआरएम को जारी कर दिए हैं।
  4. यात्री बढ़ने पर रिजर्व की बसों का इस्तेमाल किया जाएगा।
लखनऊ संभाग चलाएगा 700 बसें
  • राजधानी लखनऊ समेत पूरे संभाग में सात सौ से अधिक बसों का संचालन होगा।
  • क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि शहर के चारों बस स्टेशनों से बसें चलाई जाएंगी।
  • रूटवार बस संचालन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जितनी सीट उतने ही यात्री एक बस में जा पाएंगे

  • परिवहन निगम प्रबंधन ने यह भी ताकीद दी है कि सीट से अधिक यात्री बसों में नहीं चलेंगे।
  • यानी जितनी बैठने के लिए सीट होगी उतने ही यात्री बस सेवा से जा सकेंगे।
  • संख्या अधिक होने पर यात्री दूसरी बस का इस्तेमाल करेंगे।
  • बसों में सीट के बगल में खडे़ होकर यानी स्टैंडिंग सफर नहीं किया जाएगा।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button