लखनऊ : राजधानी पुलिस ने सपा प्रदर्शनकारियों को छोड़ा

लखनऊ : हाथरस कांड के विरोध में लखनऊ में हुए प्रदर्शन के दौरान जेल भेजे गए सभी 15 सपाइयों को शनिवार दोपहर अस्थायी जेल से रिहा कर दिया गया। गुरुवार को हजरतगंज स्थित जीपीओ के सामने सपा के कार्यकर्ताओं ने हाथरस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस रजा, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, महानगर नगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड अजय यादव, पवन सरोज, राजेंद्र पांडेय, विवेक सिंह, रॉबिन सिंह यादव, रवि प्रकाश यादव, अभिनव श्रीवास्तव,नितेंद्र सिंह, शैलेश यादव, तुषार त्रिपाठी, राकेश चौधरी व प्रदीप सिंह पानु को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार हिरासत में लेकर फैजाबाद  रोड स्थित अस्थायी जेल भेजा था।

शनिवार दोपहर रिहा हुए सभी सपाई सीधे सपा प्रदेश कार्यालय गए। जहां इनका स्वागत किया गया। गुरुवार दोपहर जीपीओ के सामने प्रदर्शन के दौरान पुलिस से इनकी झड़प हुयी थी जिसमें करीब दर्जन भर चोटिल भी हो गए थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button