लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन्हें मनोनीत किया समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष…

लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन्हें मनोनीत किया समाजवादी शिक्षक सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष...

SP chief Akhilesh Yadav nominated National President Samajwadi Teachers Assembly:- लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम का ऐलान किया है।

SP chief Akhilesh Yadav nominated National President Samajwadi Teachers Assembly:-

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर डॉ. बी. पाण्डेय को मनोनीत किया है।

डॉ. बी. पाण्डेय चित्रकूट विश्वविद्यालय के पूर्व उपकुलपति रहे हैं। वे जाने माने शिक्षाविद हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी के तथाकथित निर्देशों के बाद भी उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में स्थितियां अनियंत्रित हैं। सरकारी नीतियों का सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव किसानों और खेती पर पड़ा है। यूरिया की अनुपलब्धता के कारण खेती के सामने संकट है।

भाजपा की सरकार में संकट के समाधान की जगह उसका विस्तार ही दिखाई दे रहा है। खरीफ की फसल खाद के बगैर बर्बाद होने के कगार पर है। राज्य सरकार खाद के कालाबाजारियों पर सख्ती से हिचक रही है क्योंकि इनमें भाजपाई भी शामिल है।

भाजपा सरकार का किसानों के हितों से कोई लेना देना नहीं

  • मुख्यमंत्री जी अपनी आदत के अनुसार सख्त कार्रवाई के आदेश जारी करने में देर नहीं करते हैं।
  • परन्तु अधिकारी अपनी मनमानी से नहीं चूकते हैं।
  • राजधानी में ही कई ऐसी साधन सहकारी समितियां है जो कई साल से बंद पड़ी हैं।
  • खुले आम कालाबाजारी हो रही है।
  • खाद विक्रेता, अफसर और माफिया मिलकर किसानों को लूट रहे है।
  • उन्हें मालूम है कि भाजपा सरकार उनके खिलाफ कुछ नहीं करेगी।
  • भाजपा तो झूठ के बल पर ही साढ़े तीन साल से सत्ता में टिकी है।
  • जब इतने दिनों जनहित का कोई काम नहीं किया।
  • तो अब वह बाकी दिनों में कौन चमत्कार दिखाएगी?
  • अधिकारी भी समझ गये हैं कि भाजपा सरकार का एजेण्डा कुछ और है।
  • किसानों के हितों से उनका कोई लेना देना नहीं है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button