वाराणसी में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या हजार पार

Varanasi corona report:- लखनऊ. कोरोना महामारी का कहर जारी है। जहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है वहीं मृत्यु के आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। वाराणसी में शनिवार की सुबह 12 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Varanasi corona report:-

वाराणसी में शनिवार की सुबह 12 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 1008 हो गई। बीएचयू लैब से 133 लोगों की रिपोर्ट मिली।

12 नए मरीजों के साथ ही वाराणसी में संक्रमितों की संख्या 1834 हो गई है। अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। 788 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

179 मरीजों के मिलने से हड़कंप की स्थिति रही

  • इससे पहले शुक्रवार को 179 मरीजों के मिलने से हड़कंप की स्थिति रही।
  • इन मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराने और होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी हैं।
  • मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वाराणसी में आइसोलेशन कोचों को भी तैयार कर लिया गया है।
  • जिला प्रशासन के निर्देश पर कैंट स्टेशन की न्यू वाशिंग लाइन एरिया में कोविड केयर सेंटर बनाया गया है।

बिना लक्षण वाले 160 मरीज भर्ती किए जा सकते हैं

  • यहां 10 आइसोलेटेड कोच में बिना लक्षण वाले 160 मरीज भर्ती किए जा सकते हैं।
  • कैंट स्टेशन के निदेशक आनंद मोहन ने बताया कि व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
  • जिला प्रशासन कभी भी यहां मरीजों को भर्ती करा सकता है।

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
https://theupkhabar.com/

ईमेल : [email protected]
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/theupkhabarweb
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theupkhabar1
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/c/THEUPKHABAR

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button