विकास दुबे की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी 5 लाख का इनामी विकास दुबे शुक्रवार एनकाउंटर में मारा गया। यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, विकास गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम होने से पहले कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

लाइव अपडेट : 

– विकास दुबे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। डिप्टी सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी से कराया जाएगा पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम से पूर्व शरीर में फंसी गोलियों का पता लगाने के लिए शव को एक्सरे के लिए भेजा जाएगा।

विकास की मौत के बाद लगे पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के नारे : विकास दुबे के मारे जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस-प्रशासन जिंदाबाद के खूब नारे लगे। हजारों लोगों की भीड़ मौके पर यह देखने के लिए पहुंच गई थी कि वो जगह कौन सी है जहां विकास मारा गया।

– टूट गया विकास का गुरूर, बिकरू हुआ भयमुक्त : बिकरू गांव में विकास दुबे का आखिरी गुरूर भी शुक्रवार को टूट गया। उसके गांव की तरफ जाने वाली रोड के पहले जो शिलापट लगा हुआ था उस पर उद्घाटन करने मुख्य अतिथि के रूप में विकास का नाम अंकित था। यह वही सीसी रोड थी जिसे विकास दुबे ने बनवाई थी। पिछले कई दिनों से शिलापट न सिर्फ पुलिस को भी चुभ रहा था बल्कि आने-जाने वाले भी तंज कसा करते थे। इसके अलावा भी जहां-जहां उसके नाम के बोर्ड और शिलापट लगाए गए थे, तोड़ डाले गए।

– विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी ऋचा और बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार पी ने कहा इस दुस्साहसिक वारदात में ऋचा की कोई भूमिका नहीं मिली है। वारदात के वक्त वह मौके पर नहीं थी।

– सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने टीवी मीडिया के द्वारा कहा कि यह एनकाउंटर फेक है। उन्होंने कहा कि विकास दुबे कई राज खोलने वाला था और राज से राज से पर्दा ना उठे इसलिए पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर किया।

– बिकरू गांव में छाई खामोशी : मुठभेड़ में विकास के मारे जाने के बाद बिकरू गांव में भले ही हलचल बढ़ गई है मगर गांव के घरों में अभी भी खामोशी छाई है। लोगों को इस बात की आशंका है कि सर्च ऑपरेशन में किसी का भी घर टूट सकता है।

– यूपी एडीजी कानून एवं व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि कार पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश की और भागने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी फायर किया गया जिसमें वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हम जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेंगे।

– महाकाल का भक्त था, सावन में हल साल कराता था शृंगार: आतंका का पर्याय बना विकास दुबे महाकालेश्वर का भक्त था। घर पर भी रोज 2 घंटे पूजा करता था। इसके साथ सावन के महीने में हर  सोमवार को कानपुर के आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जाता था।

– कानपुर में गैगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद इस मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी को लाला लाजपत राय अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में कुल 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

– मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे के मारे जाने पर कहा है कि कानून ने अपना काम कर दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि यह उन लोगों के लिए खेद और निराशा का विषय हो सकता है जिन्होंने आज विकास दुबे की मौत और कल उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। एमपी पुलिस ने अपना काम किया, उसे गिरफ्तार किया और यूपी पुलिस को सौंप दिया।

– समाजवादी पार्टी ने ट़वीट कर कहा कि विकास दुबे के साथ उन सभी सबूतों, साक्ष्यों का भी एनकाउंटर हो गया जिससे अपराधियों, पुलिस और सत्ता में बैठे उसके संरक्षकों का पर्दाफाश होता। विकास के जरिए उन सभी को बचाने की कोशिश की है जो नेक्सेस में उसके मददगार रहे? आखिर उन सत्ताधीशों पर कार्रवाई का क्या जिनका नाम उसने स्वयं लिया?

– विकास के शव को पोस्टमॉर्टम हाउस ले जाने के लिए भारी फ़ोर्स हैलट अस्पताल पहुंची।

– प्रियंका गांधी ने कहा :अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?

– सीने और कमर में लगीं गोलियां : विकास पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसके सीने और कमर में दो गोली लगीं।

– कानपुर हैलट अस्पताल में विकास की बॉडी सील। कोरोना टेस्ट कर बाद  पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव।

– कानपुर के एसपी वेस्ट डॉ. अनिल कुमार ने बताया
पुलिस वाहन पलटने के बाद पुलिस की पिस्टल छीन कर विकास दुबे भागने लगा। एसकार्ट में पीछे लगी गाडिय़ों में तैनात कानपुर एसटीएफ और पुलिस के जवानों ने घेराबंदी की और विकास को सरेंडर करने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल विकास की हैलट अस्पताल में मौत हो गई।

– मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी घायल, उर्सला अस्पताल रेफर
विकास दुबे के साथ हुई मुठभेड़ में नवाबगंज एसओ रमाकांत पचौरी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को कल्याणपुर सीएससी से उर्सला अस्पलात भेज दिया गया है।

– कानपुर शहर से 17 किमी पहले  विकास दुबे को ला रहा पुलिस वाहन हल्की बारिश के बीच भौंती हाईवे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।

– यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कार नही पलटी सरकार पलटने से बचाई गई।

 

– एसटीएफ ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि की।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button