शामली : गोलीकांड के बाद ब्राह्मण परिवार ने किया गांव से पलायन, बीजेपी एमएलए तीजेंद्र निर्वाल कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

यूपी के शामली में दो दर्जन ब्राह्मण परिवारों को गांव से पलायन की खबर है। आरोप है कि पुलिस उत्पीडन से तंग आकर ब्राह्मण परिवार ने गांव से पलायन किया है। जानकारी के मुताबिक शामली के हसनपुर गांव में 4 दिन पहले बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर विवाद हुआ था। वही यह विवाद इतना बढ़ गया था कि दो पक्षों में गोलियां भी चली थी। जिसमे एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें शामली के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
चार दिन बाद इस मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज किया है। जिससे हसनपुर गांव में ब्राह्मण परिवार के लोगों ने अपने घरों के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। इतना ही नही पीड़ितों ने मंत्री व विधायक के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की हैं। वही गांव से एक परिवार पलायन करता नजर भी आया है जो ट्रैक्टर ट्राली में अपना सामान भरकर मासूम बच्चो के साथ पलायन कर रहा है। वही गाँव मे लगभग दो दर्जन ब्राह्मण परिवारों ने अपने घर के बाहर पलायन के पोस्टर चस्पा किए हैं।
दरअसल सदर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में 23 अगस्त को बच्चों में पब्जी गेम खेलने को लेकर कहासुनी हो गई थी। वही यह कहासुनी ब्राह्मणों और जाटों के बीच हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में नही लिया था। जिसमे पुलिस की लापरवाही के चलते 24 अगस्त को दोनो पक्षो में दोबारा झगड़ा हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगो के पर घर मे घुसकर गोलियां बरसाई। जिसमे दो युवतियों व एक युवक को छर्रे लगे थे। तो वही एक व्यक्ति के कंधे में गोली लगी थी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और सभी घायलों को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराते हुए दोनो पक्षो से 4 लोगो को हिरासत में लिया था। वही गोली चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भी भेज दिया था। वही पुलिस ने अब 4 दिन बाद दोबारा इस मामले को नया मोड़ देते हुए पीड़ितो के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस तानाशाही से पीडित पक्ष पलायन करने को मजबूर हो गया है। हसनपुर गांव के पीड़ित ब्राह्मणो ने हाथों में पलायन और विधायक व कैबिनेट मंत्री मुर्दाबाद की तख्ती लेकर जमकर नारेबाजी की है। पीड़ित ब्राह्मणों ने पुलिस की इस तानाशाही के पीछे बीजेपी कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा और विधायक तेजेन्द्र निर्वाल पर आरोप लगाया है।
पीड़ितों ने पोस्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए लिखा है कि योगी सरकार में ब्राह्मणो पर अत्याचार हो रहा है। वही अब हसनपुर गांव के ब्राह्मण परिवार ने मासूम बच्चो, बुजुर्गों व महिलाओं के साथ पलायन किया है। ट्रैक्टर ट्राली में घर का सामान व मासूम बच्चो को साथ पलायन कर जाते हुए यह तस्वीर रौंगटे खड़े कर देगी। पीड़ित पक्ष की महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि हमारे घर के सदस्यों पर ही गोलियां चलाई गई हैं। जिसमें 2 लड़कियां एक युवक व एक व्यक्ति घायल हुआ था। और अब पुलिस ने हम लोगों के ऊपर ही मुकदमा दर्ज कर दिया है। इस पूरी घटना क्रम के पीछे बीजेपी विधायक तेजेंद्र निर्वाल और कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का हाँथ है। बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों पर अत्याचार किया जा रहा है। जिसकी वजह से हम सब गांव से पलायन कर रहे हैं।

 

घटना के बाबत सीओ सिटी का कहना है कि हसनपुर में दो पक्षो के बीच खेल के विवाद में जो झगड़ा हुआ था। उसमें श्री निवास शर्मा की ओर से 6 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिनमे से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गयी है। वही अभी भी पुलिस घटना में दूसरे पक्ष पर दर्ज किए मुकदमे को छुपा रही है। वही पीड़ितों के पलायन के बाद अब पुलिस फरार 3 आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button