शामली: पब-जी गेम को लेकर हुआ विवाद, खूब चलीं गोलियां

Controversy over publive game bullets fired :पब-जी गेम के बारे में अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं।

  • लेकिन इस खबर के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये मामला उत्तर प्रदेश के शामली जनपद का है।
  • यहां गांव हसनपुर लिसाढ़ में दो बच्चो के बीच पब-जी गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया।
  • विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई।
  • फायरिंग में तीन भाई-बहन सहित चार लोग छर्रे लगने से घायल हो गए।
  • सबको अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Controversy over publive game bullets fired

  • खेल को लेकर विवाद के बाद अमन का भाई मौके पर पहुंचा.
  • दोनों को डांटते हुए अमन को अपने साथ ले गया।
  • आरोप है कि कुछ देर बाद विशाल दो तीन युवकों के साथ तमंचा और लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गया।
  • उन्होंने अमन के परिवार के लोगों से मारपीट शुरू कर दी।
  • इसकी शिकायत अमन के पिता संजय ने लांक चौकी पर की थी।
    इसके बाद पुलिस रात में गांव गई और दोनों पक्षों को सुबह थाने आने के लिए कहकर लौट आई।
  • संजय पक्ष का आरोप है कि सोमवार सुबह अमरपाल पक्ष के पांच छह लोग आए और उन्होंने तमंचों और मस्कट से फायरिंग की। सभी को सीएचसी शामली में भर्ती कराया गया है।
  • सीओ सिटी जितेंद्र कुमार का कहना है कि हसनपुर गांव में दो पक्षों में विवाद हुआ है। अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button