शामली: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार से की ये मांग

Bharatiya Kisan Union demand from government : भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसानों की दुर्दशा पर लॉकडाउन बाद किसानों के महाभारत का ऐलान कर दिया है।

  • उन्होंने कहा कि सरकार को दस दिनों के अंदर बकाया गन्ना भुगतान करना चाहिए
  • किसान आयोग का गठन होना चाहिए।
  • उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर आगे की रणनीति बनाने की बात कही है।

Bharatiya Kisan Union demand from government

  • भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह का काफिला कैराना क्षेत्र के गांव रामडा में प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी महताब जंग के आवास पर पहुंचा।
  • जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
  • इस मौके पर ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि देश में 72 सालों से सरकारें किसानों को धोखा देती आ रही है।
  • किसान कर्ज तले दबकर अपनी खेती करता है,
  • लेेकिन उसे अपनी फसलों का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है।
  • किसानों को बकाया गन्ना भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।
  • नेताओं द्वारा किसानों पर सियासत की जाती है।
  • उन्होंने कहा कि सरकार को किसान आयोग का गठन करना चाहिए,
  • जिससे कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम मिल सके।
  • बकाया गन्ना भुगतान के लिए उन्होंने सरकार को दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सरकार इस ओर ध्यान दें और किसानों का बकाया भुगतान जल्द करें,
  • अन्यथा आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
  • उन्होंने ऐलान किया कि लॉकडाउन के बाद अब दिल्ली में किसानों का महाभारत होगा।
  • किसानों की हक की लड़ाई लड़ी जाएगी, जिसकी अगुवाई भारतीय किसान यूनियन (भानु) करेगी।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button