श्रावस्ती : हाथरस कांड के खिलाफ फूटा गुस्सा, बलात्कारियों को सजा दिलाने सड़क पर उतरीं सपा

श्रावस्ती ( Shravasti) में आज रात समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक और कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकाली जिसमे बलात्कारियों को फाँसी देने की मांग (demanding ) की गई हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार की शिकार पीड़िता के दर्दनाक मौत पर दुष्कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की माँग को लेकर दूसरे समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता लड़कियां व महिलाएं सड़क पर उतरी।

आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग को लेकर केंडिल मार्च

श्रावस्ती के जिला मुख्यालय भिनगा में आज देर रात समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की महिला एवं पुरूष कार्यकर्ताओं ने इस घटना के आरोपियों को कठोर सजा देने की मांग को लेकर केंडिल मार्च निकाला।

महिलाओं को सुरक्षा दो आदि जोरदार नारे लगाये

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की गई है। दिल दहला देने वाली घटना से क्षुब्ध महिलाएं दुष्कर्मियों को फाँसी दो,महिला हिंसा बंद करो,छेड़खानी पर रोक लगाओ,चुप नही रहना है हिंसा नही सहना है।भ्रष्ट सरकार होश में आओ, महिलाओं को सुरक्षा दो आदि जोरदार नारे लगाये।

लोगों ने बलात्कारियों को अविलम्ब सजा देने,पीड़िता के परिवार वालों को मुआवजा व सरकारी नौकरी तथा महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगायी। अंत में महिलाओं ने हाथरस और बलरामपुर की पीड़ित बेटी को श्रद्धांजलि दिया और महिला हिंसा को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। इस केंडिल मार्च में समाजवादी पार्टी के अलावा आम जनता भी शामिल हुई

 

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button